Categories
Lifestyle

रंगबिरंगा अचार

                                                                  Source:here
                                       
रंगबिरंगा अचार

सामग्री:
1.एक किलो कच्चा आम, छोटे टुकङों में कटे हुए।
2.एक किलो अदरक, बारिक टुकङों में कटे हुए।
3.एक किलो नींबू, छोटे टुकङों में कटे हुए।
4.एक किलो हरी मिर्च,दो टुकङों में कटे हुए।
5.एक किलो अमङा,दो टुकङों में कटे हुए।
6.एक किलो करौंदा, साबुत।

सभी सामग्री को भली-भांति धो कर, साफ मलमल की धोती या दुपट्टे से पोंछ कर सुखा कर धूप में सुखा लें।

मसाले की सामग्री:
1.हल्दी पा. -100 ग्राम
2.लाल मिर्चा पा.-300 ग्राम
3.एक छोटी डिबिया हींग
4.उजला सिरका – आधा लि.
5.मंगरैल-अजवाइन- 50 ग्राम
6.नमक स्वादानुसार (एक पैकेट टाटा)
7.सरसों तेल-एक लीटर
8.काला नमक- 50 ग्राम

हल्दी,मंगरैल-अजवाइन और थोङा नमक अचार की साम्रगी में मिला दें और एक साफ सुखे मर्तबान में एक दिन के लिए रख दें।
दूसरे दिन उसको एक बङे बर्तन में निकाल कर सिरका छोङ सभी मसाले को भली-भांति मिला दें।अंतिम में सिरका मिलाएं।
मर्तबान में रख कर दो दिन धूप दिखा दें।
रंगबिरंगा अचार तैयार हो गया।
पंद्रह- बीस दिन में अचार तैयार हो जायेगा। पकौङी और खाना के साथ अचार के स्वाद का आनंद उठाएँ।

यह अचार बनाने का उपयुक्त समय बरसात है, अमङा और करौंदा इसी मौसम में उपलब्ध होता है।

मैं अचार खाने की शौकिन नहीं, बनाने और बांटने की शौकिन हूँ।

PS: I follow this method to prepare this colorful pickle, it’s shelf life is two years. You have to be careful in preserving, store in clean place and free from moisture and always take out pickles with a dry spoon and for daily use, keep it in a small jar. Pickles have enmity with water. If anyone wish to contact me for clarification of the process, drop a mail on id.ilavarma72@gmail.com.

By Ila Varma

Loading

By Ila Varma

Blogger By Profession, Brand Ambassador, Freelancer Content Writer, Creative Writer, Ghost Writer, Influencer, Poet.

Life without Music, just can't think of. Admirer of Nature.
In spite of odds in life, I Keep Smiling and Keep the Spirits burning.

My favourite Adage, "Do Good & The Good Comes Back to You!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!