लागी छुटे ना ।।

तुम्हारी खुशी की खातिर
हमने वादा तो दे दिया
हम उदास न होगें
तेरे बिन
बस एक बार
मेरी आँखों में
झाँक तो लिया होता
मेरी आँखों में तैरती है
तस्वीर तेरी।।

भूलाना तो नाममुमकिन है
मेरे ख्बाबों में भी बसते हो
सिर्फ तुम ही तुम।।

प्यार मेरा
सच्चा है तेरे लिए
पर स्वार्थी नहीं
करेंगे इंतजार तेरा
आखिरी सांसों तक
ये आस लिए
कभी तो तुझे
एहसास होगा
मेरी धङकनों में
बस है नाम तेरा।।

© इला वर्मा 01-01-2016

Loading

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *